कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Anant Ambani and Radhika Merchant Mehndi Photos: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी सिर्फ कुछ दिन बाद अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट से शादी रचाने वाले हैं। कपल की शादी करीब एक साल से सुर्खियों में छाई हुई है। वहीं दो-दो प्री वेडिंग फंक्शन करने के बाद अब 12 जुलाई को अनंत-राधिका अपनी शादी का जश्न मनाने को तैयार हैं। दोनों के वेडिंग फंक्शन 1 जुलाई से शुरू हो चुके हैं, जो शादी के दिन तक चलेंगे। संगीत सेरेमनी और हल्दी सेरेमनी के बाद बुधवार को अंबानी परिवार ने कपल के लिए अपने बंगले एंटीलिया में मेहंदी सेरेमनी ऑर्गनाइज की, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल हुए। इस फंक्शन में जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, रणवीर सिंह, संजय दत्त, महेंद्र सिंह धोनी को स्टाइलिश अंदाज में देखा गया।

Courtesy - Pallav Paliwal

अनंत राधिका की मेहंदी सेरेमनी में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर काफी एलिगेंट से कलरफुल लहंगे में नजर आईं। जिसे उन्होंने ब्लू दुपट्टे के साथ कैरी किया। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी चूज की।

Courtesy - Pallav Paliwal

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस मेंहदी सेरेमनी में पर्पल लहंगा पहनकर पहुंचीं। एक्ट्रेस का लुक और आउटफिट न तो ज्यादा सिंपल था और न ही ज्यादा हैवी। अन्नया के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Courtesy - Pallav Paliwal

अनंत राधिका की मेहंदी सेरेमनी के लिए रणवीर सिंह ने व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्टर ने पोनी टेल कैरी की।

Courtesy - Pallav Paliwal

नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे की मेहंदी के लिए ग्रीन-ब्लू कलर का रॉयल साड़ी पहना। मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की इस साड़ी में हर जगह मोटिफ व जरी डिजाइन था। जिसे उन्होंने कुंदन की ज्वेलरी के साथ कैरी किया।

Courtesy - Pallav Paliwal

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले हुई पूजा सेरेमनी में जो-जो लोग अंबानी परिवार के घर पधारे, उनमें बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी शामिल थे। संजय दत्त को कुर्ते पायजामे में देखा गया, जो अपनी खास चाल में चलते हुए पूजा सेरेमनी के लिए पहुंचे।

Courtesy - Pallav Paliwal

कैप्टन कूल एमएस धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ इस सेरेमनी में पहुंची। इस फंक्शन में धोनी ने ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा पहना, वहीं साक्षी ने लहंगा पहना।

Courtesy - Pallav Paliwal

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के मेहंदी फंक्शन में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर कैलाश खेर भी शामिल हुए।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk