कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप मैदान में हैं। कमला हैरिस के चुनाव में उतरने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कमला हैरिस से कड़ी चुनौती मिलने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप लगातार हैरिस पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि हैरिस इन व्यक्तिगत हमलों की हकदार हैं।

हैरिस ने जो किया वो गलत है
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि कमला हैरिस व्यक्तिगत हमलों की हकदार हैं। जहां तक इन हमलों की बात है तो मैं हैरिस से नाराज हूं। हैरिस ने जो देश के साथ किया, वो गलत है। ट्रंप का कहना है कि हैरिस ने देश के लिए अच्छा काम नहीं किया।

भयानक राष्ट्रपति साबित होगीं हैरिस
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि मेरे मन में हैरिस के लिए बहुत सम्मान नहीं है। इसके साथ ही ट्रंप ने हैरिस की समझ पर भी सवाल उठाए। ट्रंप का कहना है कि अगर हैरिस राष्ट्रपति बनती हैं तो यह देश के लिए भयानक साबित होगा। ट्रंप से निक्की हेली के उस सुझाव के बारे में भी पूछा गया। जिसमें निक्की ने कहा था कि ट्रंप को अपने अभियान की दिशा बदलनी चाहिए। इस पर ट्रंप का कहना है कि वह अपने अभियान को उन्हीं के तरीके से चलाएंगें।

ट्रंप से आगे हैं हैरिस
कमला हैरिस इन चुनावों में ट्रंप से आगे हैं। एक सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, हैरिस सात में से पांच राज्यों में ट्रंप से आगे हैं। एरिजोना, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, उत्तरी कैरोलिना, और पेन्सिलवेनिया में ट्रंप हैरिस से पिछड़ रहे हैं। ऐसे में नवंबर में होने वाले चुनावों का परिणाम बदल भी सकता है। ट्रंप और हैरिस की टक्कर ने इन चुनावों को और भी इंटरेस्टिंग बना दिया है।

International News inextlive from World News Desk