मुंबई (एएनआई)। आलिया भट्ट ने हाल ही में बिपाशा बसु की बेटी देवी को एक शानदार गिफ्ट भेजा है। आलिया के इस दिल को छू लेने वाले स्टेप पर बिपाशा ने उन्हें थैंक्स बोला है। इसके साथ बिपाशा ने आलिया द्वारा भेजे गए गिफ्ट एक प्यारी गुलाबी ड्रेस और एक किताब की पिक्चर भी पोस्ट की है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, इस प्यारे से आउटफिट और इस बहुत प्यारी किताब के लिए आलिया भट्ट का थैंक्स। देवी पहले से ही किताबों की शौकीन हैं और उसे यह किताब बहुत पसंद है। बिपाशा अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी बेटी देवी के प्यारे पलों को शेयर करती हैं।

आलिया भट्ट को बिपाशा की बेटी पर आया प्यार,देवी को भेजे ये खूबसूरत गिफ्ट

देवी के फैमिली टाइम की एक झलक

कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी बेटी देवी के प्यारे पलों की पिक्चर्स इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट करके फैंस को अपनी बेटी के फैमिली टाइम की एक झलक दिखाई। दिल को छू लेने वाली पोस्ट में बिपाशा ने छोटी देवी की एक पिक्चर शेयर की, जो एक व्हाइट कलर की फ्रॉक पहने हुए, मासूमियत भरे अंदाज में कांच की खिड़की से बाहर झांक रही थी। बिपाशा और करण के प्यार का सफर 2015 में भूषण पटेल की फ़िल्म 'अलोन' के सेट पर शुरू हुआ। करीब एक साल की डेटिंग के बाद अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए।

देवी बसु सिंह ग्रोवर का वेलकम किया

इसके बाद इस कपल ने 12 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का वेलकम किया। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो करण सिंह ग्रोवर को आखिरी बार सिद्धार्थ आनंद की आगामी एरियल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था, जिसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण थे। आलिया भट्ट, जिन्हें आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था, अब संजय लीला भंसाली के निर्देशन में रणबीर और विक्की कौशल के साथ 'जिगरा' और मोस्ट अवेटेड 'लव एंड वॉर' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk