कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Jalebi sent to Rahul Gandhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की रोमांचक जीत के बाद भाजपा सातवें आसमान पर है। हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। हर तरफ जश्न का माहौल है। भाजपा के सभी कार्यालयों में मिठाई बांटी जा रही है। हालांकि भाजपा की हरियाणा इकाई ने इस दौरान कांग्रेस पर कमेंट करने का मौका नहीं छोड़ा, जो राज्य में जीत को लेकर फुल कांफिडेंस में थी। भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनके दिल्ली आफिस में एक किलोग्राम जलेबी भेजी। पार्टी ने एक्स पर कहा, "हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से राहुल गांधी के घर जलेबी भेजी गई है।" इसके साथ दिल्ली स्थित मिठाई और चाट की दुकान से राहुल गांधी को ऑर्डर के कंफरमेशन के लिए फूड डिलीवरी ऐप का स्क्रीनशॉट भी लगाया है।

मातू राम 'हलवाई' का एक डिब्बा दिखाया
बतादें हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले, राहुल गांधी ने 3 अक्टूबर को गोहाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, प्रसिद्ध जलेबी बनाने वाले मातू राम 'हलवाई' का एक डिब्बा दिखाया और इस बात पर जोर दिया कि उनकी जलेबी पूरे देश में बिकनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जलेबी का निर्यात भी किया जाना चाहिए, जिससे रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे। उन्होंने केंद्र और भाजपा की व्यापारिक नीतियों की आलोचना की थी।

National News inextlive from India News Desk