पटना ब्‍यूरो। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सत्र 2024-25 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। शुरुआत पांच सितंबर से दलीप ट्रॉफी के साथ होगी। बीसीसीआई ने 2024-25 के लिए कार्यक्रम की घोषणा की जिसमें खिलाडिय़ों की भलाई को प्राथमिकता देते हुए घरेलू क्रिकेट के मूल को मजबूत करने के लिए कई कारकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। सत्र की शुरुआत दलीप ट्रॉफी से होगी। सीनियर पुरुष चयन समिति द्वारा चुनी गई चार टीमें पांच सितंबर से अनंतपुर में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसके बाद ईरानी कप और रणजी ट्रॉफी के पांच लीग मैच होंगे। इसके बाद सफेद गेंद के टूर्नामेंट होंगे जिनकी शुरुआत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और फिर विजय हजारे ट्रॉफी से होगी। रणजी ट्रॉफी अंतिम दो लीग मैच के साथ फिर से शुरू होगी जिसका समापन नॉकआउट चरण के साथ होगा। बिहार की टीम बीसीसीआई द्वारा आयोजित घरेलू मैचों में अपने मुकाबले कब और कहां खेलेगा। देखें पूरा शेड्यूल

रणजी ट्रॉफी: बिहार रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में खेलेगा। इसे ग्रुप सी में रखा गया है। इस ग्रुप में बिहार के अलावा मध्यप्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, बंगाल, केरल, उत्तरप्रदेश, पंजाब की टीमें हैं। बिहार तीन मैचों की मेजबानी करेगा। एलिट ग्रुप के मैच में कर्नाटक, मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश की टीम बिहार खेलने आएगी। वहीं बिहार हरियाण, बंगाल, पंजाब और केरल की मेजबानी में खेलने जाएगी।

11 अक्टूबर से : बिहार बनाम मेजबान हरियाणा
18 अक्टूबर से : बिहार बनाम मेजबान बंगाल
26 अक्टूबर से : मेजबान बिहार बनाम कर्नाटक
6 नवंबर से : मेजबान बिहार बनाम मध्यप्रदेश
13 नवंबर से : बिहार बनाम मेजबान पंजाब
23 जनवरी से : मेजबान बिहार बनाम उत्तरप्रदेश
30 जनवरी से : बिहार बनाम मेजबान केरल

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार ग्रुप ए में है। ग्रुप ए में बिहार के साथ पंजाब, बंगाल, हैदराबाद, राजस्थान, मध्यप्रदेश, मिजोरम और मेघालय की टीमें हैं। पूल ए के मुकाबले राजकोट में खेले जायेंगे।

23 नवंबर : बिहार बनाम राजस्थान
25 नवंबर : बिहार बनाम पंजाब
27 नवंबर : बिहार बनाम मेघालय
29 नवंबर : बिहार बनाम हैदराबाद
1 दिसंबर : बिहार बनाम मिजोरम
3 दिसंबर : बिहार बनाम बंगाल
5 दिसंबर : बिहार बनाम मध्यप्रदेश

विजय हजारे ट्रॉफी: विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की टीम ग्रुप ई में है। ग्रुप ई में बिहार के अलावा बंगाल, केरल, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, दिल्ली, बड़ौदा की टीमें हैं। इसके मुकाबले हैदराबाद में खेले जायेंगे।

21 दिसंबर : बिहार बनाम मध्यप्रदेश
23 दिसंबर : बिहार बनाम त्रिपुरा
26 दिसंबर : बिहार बनाम दिल्ली
31 दिसंबर : बिहार बनाम बड़ौदा
3 जनवरी : बिहार बनाम बंगाल
5 जनवरी : बिहार बनाम केरल

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में बिहार ग्रुप डी में अपने मुकाबले खेलेगा। इस ग्रुप में मुंबई, झारखंड, मध्यप्रदेश, हैदराबाद, बड़ौदा, हरियाणा की टीमें हैं।

13 अक्टूबर से : मेजबान बिहार बनाम हैदराबाद
20 अक्टूबर से : मेजबान बिहार बनाम मध्यप्रदेश
27 अक्टूबर से : बिहार बनाम मेजबान बड़ौदा
15 नवंबर से : बिहार बनाम मेजबान हरियाणा
25 जनवरी : मेजबान बिहार बनाम मुंबई
1 फरवरी : बिहार बनाम मेजबान झारखंड

मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी: मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में बिहार को ग्रुप सी में रखा गया है। इस ग्रुप में राजस्थान, तमिलनाडु, चंडीगढ़, असम, छत्तीसगढ़ और सिक्किम की टीम है। इसके मुकाबले त्रिवेंदम में खेले जायेंगे।

15 दिसंबर : बिहार बनाम चंडीगढ़
17 दिसंबर : बिहार बनाम तमिलनाडु
21 दिसंबर : बिहार बनाम राजस्थान
23 दिसंबर : बिहार बनाम सिक्किम
25 दिसंबर : बिहार बनाम असम
27 दिसंबर : बिहार बनाम छत्तीसगढ़

वीनू मांकड़ ट्रॉफी: वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बिहार ग्रुप सी में है। इस ग्रुप में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, केरल, उत्तराखंड और सिक्किम की टीमें हैं। इस मुकाबले की मेजबानी हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन करेगा।

4 अक्टूबर : बिहार बनाम उत्तराखंड
6 अक्टूबर : बिहार बनाम सिक्किम
8 अक्टूबर : बिहार बनाम मध्यप्रदेश
10 अक्टूबर : बिहार बनाम छत्तीसगढ़
12 अक्टूबर : बिहार बनाम केरल

कूच बिहार ट्रॉफी: कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट में बिहार पूल ई में अपना मुकाबला खेलेगा। इस पूल में केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, असम, बिहार और झारखंड है।

6 नवंबर : बिहार बनाम मेजबान असम
13 नवंबर : बिहार बनाम मेजबान केरल
20 नवंबर : मेजबान बिहार बनाम झारखंड
28 नवंबर : मेजबान बिहार बनाम राजस्थान
6 दिसंबर : बिहार बनाम मेजबान महाराष्ट्र

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार प्लेट ग्रुप में खेलेगा। इस ग्रुप में बिहार के साथ त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम की टीमें हैं। इसके मुकाबले कटक में खेले जायेंगे।

6 दिसंबर से : बिहार बनाम त्रिपुरा
11 दिसंबर से : बिहार बनाम सिक्किम
17 दिसंबर : बिहार बनाम मिजोरम
22 दिसंबर : बिहार बनाम नागालैंड

सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी: सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी में बिहार ग्रुप डी में खेलेगा। ग्रुप डी में बिहार के साथ महाराष्ट्र, विदर्भ, हरियाणा, पंजाब, सौराष्ट्र, उत्तरप्रदेश की टीमें हैं। ग्रुप डी के मुकाबले दिल्ली में खेले जायेंगे।
4 दिसंबर : बिहार बनाम पंजाब
6 दिसंबर : बिहार बनाम हरियाणा
8 दिसंबर : बिहार बनाम सौराष्ट्र
12 दिसंबर : बिहार बनाम उत्तरप्रदेश
14 दिसंबर : बिहार बनाम महाराष्ट्र
16 दिसंबर : बिहार बनाम विदर्भ

सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी: बिहार की टीम सीनियर वीमेंस टी-20 ट्रॉफी में ग्रुप ई में खेलेगी। ग्रुप ई में बिहार के साथ पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, असम और मेघालय की टीम है। इसके मुकाबले तिरुअनंतपुरम में खेले जायेंगे।
18 अक्टूबर : बिहार बनाम मेघालय
20 अक्टूबर : बिहार बनाम राजस्थान
22 अक्टूबर : बिहार बनाम असम
24 अक्टूबर : बिहार बनाम दिल्ली
26 अक्टूबर : बिहार बनाम मध्यप्रदेश
28 अक्टूबर : बिहार बनाम पंजाब

वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में बिहार की टीम ग्रुप ई में खेलेगी। ग्रुप ई में बिहार के अलावा सिक्किम, चंडीगढ़, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश और राजस्थान की टीम है।
5 मार्च : बिहार बनाम त्रिपुरा
7 मार्च : बिहार बनाम चंडीगढ़
9 मार्च : बिहार बनाम सिक्किम
11 मार्च : बिहार बनाम मध्यप्रदेश
13 मार्च : बिहार बनाम राजस्थान

वीमेंस अंडर-23टी20 ट्रॉफी: वीमेंस अंडर-23 टी20 ट्रॉफी में बिहार की टीम पूल ई में है। पूल ई में बिहार के साथ मुंबई, हैदराबाद, राजस्थान, ओडि़शा, सौराष्ट्र की टीम है। इस ग्रुप के मुकाबले गोवा में खेले जायेंगे।
5 जनवरी : बिहार बनाम राजस्थान
6 जनवरी : बिहार बनाम ओडि़शा
8 जनवरी बिहार बनाम सौराष्ट्र
10 जनवरी : बिहार बनाम हैदराबाद
12 जनवरी : बिहार बनाम मुंबई

वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में बिहार ग्रुप ए में है। इस ग्रुप में मुंबई, उत्तराखंड, बंगाल, ओडिशा और मेघालय की टीम है। इस ग्रुप के मुकाबले बेंगलुरु में खेले जायेंगे।
4 जनवारी : बिहार बनाम ओडि़शा
6 जनवरी : बिहार बनाम मुंबई
8 जनवरी : बिहार बनाम मेघालय
10 जनवरी : बिहार बनाम बंगाल
12 जनवरी : बिहार बनाम उत्तराखंड

वीमेंस अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी: बिहार वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में ग्रुप ए में खेलेगा। इस ग्रुप में कर्नाटक, गुजरात, बड़ौदा, छत्तीसगढ़ और मिजोरम की टीम है। इसके मुकाबले चेन्नई में खेले जायेंगे।
1 अक्टूबर : बिहार बनाम छत्तीसगढ़
2 अक्टूबर : बिहार बनाम कर्नाटक
4 अक्टूबर : बिहार बनाम मिजोरम
6 अक्टूबर : बिहार बनाम बड़ौदा
8 अक्टूबर : बिहार बनाम गुजरात

वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी: वीमेंस अंडर-15 ट्रॉफी में बिहार की टीम ग्रुप ए में है। इस ग्रुप में हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, हैदराबाद और नागालैंड की टीमें हैं। इस मुकाबले की मेजबानी कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ करेगा।

21 नवंबर : बिहार बनाम हैदराबाद
23 नवंबर : बिहार बनाम नागालैंड
25 नवंबर : बिहार बनाम केरल
27 नवंबर : बिहार बनाम हरियाणा
29 नवंबर : बिहार बनाम तमिलनाडु