पटना (ब्यूरो)। एसएसपी पटना राजीव मिश्रा ने बताया कि यह शख्स पहले भी रेप और उसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दे चुका है। अप्रैल माह में एक 72 वर्षीय महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। नाबालिग बच्ची की हत्या आरोपी देवानंद राय उर्फ भोकलू ने ही उक्त वारदात को अंजाम दिया था।
पहले भी पकड़ा गया था देवानंद
फुलवारी थाना क्षेत्र में आठ जनवरी को दो नाबालिग बच्चियां गायब हो जाती है। परिजनों ने अपरहण का आरोप लगाते हुए फुलवारी शरीफ थाना में इसकी शिकायत दर्ज करने के लिए पहुंचते हैं। पुलिस की ओर से इस मामले में शुरू में केस दर्ज नहीं किया जाता है। हालांकि मामले में एसएसपी राजीव मिश्रा ने एएसआई नरेश प्रसाद सिंह को सस्पेंड कर दिया है। फिर दूसरे दिन एक दीवार के पीछे सुनसान जगह पर एक बच्ची का शव मिलता है। दूसरी बच्ची वहीं पर घायल अवस्था मिलती है। एसएसपी ने इस मामले में फुलवारी एएसपी बिक्रम सिहाग, आईपीएस प्रोबेसनरी दीक्षा अरूण, डीएसपी अन्नू कमारी व चिंकी कुमारी के अलावा अन्य पदाधिकारियों की एक टीम बनाई गई थी। वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिसमें देवानंद राय उर्फ भोकलू भी शामिल था। देवानंद राय ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
दो अन्य लोग थे शामिल
एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि देवानंद राय ने अपने मौखिक बयान में बताया था कि उसके साथ दो लोग और लोग भी घटना में शामिल थे। लेकिन यह केवल पुलिस को भटकाने की एक कोशिश थी। कुछ दिन पहले भी एक नाबालिग बच्ची को उठाकर ले जा रहा था। लेकिन उसकी मां ने उसे देख लिया था। जिसके बाद यह मामला तुल पकड़ा था। लेकिन इसे ग्रामीण स्तर पर ही सुलझा लिया गया था। यह मामला पुलिस के पास नहीं आई पाई थी। देवानंद उसी बच्ची के पिता का नाम इस घटना में लेकर उसे फंसाना चाहता था.
जिस महिला की हत्या की थी उसके बेटा को भी फंसाना चाहता था
अप्रैल माह में एक 72 वर्षीय वृद्ध महिला का शव भी इसी तरह से सुनसान जगह पर मिली थी। उस महिला की भी हत्या उसके सर पर किसी प्रहार कर के किया गया था। देवानंद राय ने इस घटना में कथित तौर पर उस महिला के बेटा का भी सहयोगी में नाम लिया था। लेकिन पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो इस मामले को भी अंजाम देने वाला वह खुद ही निकला। एसएसपी के अनुसार उसने वृद्ध महिला को घर से देर रात घसीट कर खेतों पर ले गया था। फिर रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। हत्या का तरीका भी वहीं था जैसे नाबालिग बच्चियों की हत्या की गई थी।
गोइठा मांगने गई थी आरोपी के घर
एसएसपी ने बताया कि दोनों बच्चियां आरोपी देवानंद राय के घर गोइठा मांगने गई थी। जिस पर आरोपी ने उनसे कहा था कि गोइठा घर पर नहीं है। फिर खेत पर गोइठा होने की बात कह कर उन्हें वहां ले गया था। लेकिन वहां एक महिला मौजूद थी। जिसके बाद दोनों बच्चियों को दूसरी जगह ले गया था। लेकिन दूसरे जगह पर भी एक महिला मौजूद थी। फिर दोनों को तीसरे जगह पर ले गया था। जहां आठ वर्षीय बच्ची के साथ उसने रेप किया। दूसरे बच्ची के साथ भी रेप की कोशिश की गई थी। इसके बाद उसने वहीं पर एक पत्थर से सर पर प्रहार करके दोनों की हत्या की कोशिश की थी। दोनों को मरा हुआ समझ कर वहां से भाग निकला था। एक बच्ची की मौत हो गई वहीं दूसरा जिंदा बच गई। पुलिस ने उस पत्थर को भी बरामद कर लिया है। जिससे कुचकर हत्या की गई थी।