पटना ब्‍यूरो। Union Ministers from Bihar in Modi 3.0 government: बिहार के कोटे से बने मंत्रियों के पास कई ऐसेे भी मंत्रालय है जिसका लाभ अगर बिहार को मिले तो स्थिति बदल सकती है। जदयू की ओर से ऐसे ही मिनिस्ट्री ली गई है जिससे जन जन तक उसका लाभ पहुंचया जा सके।

पंचायती राज ललन सिंह को

बिहार के सीएम रह चुके जीतन राम मांझी को जहां एमएसएमई मंत्रालय दिया गया है। वहीं राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को पंचायती राज के अलावा मत्स्य, पशुपालन और डेयरी विभाग का कैबिनेट मिनिस्टर बनाया गया है। ललन सिंह जदयू के सांसद हैं और मुंगेर से जीते हैं। ललन सिंह जदयू के नेशनल प्रेसिडेंट भी रहे। इसके अलावा बिहार के युवा सांसद और एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान को भी कैबिनेट में जगह तो मिली है उनक पोर्टफोलियों भी अच्छा मिला है। उन्हें फूड प्रोसेसिंग और युवा खेल मंत्रालय का मिनिस्टर बनाय गया है। ललन सिंह, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी केन्द्र में पहली बार मंत्री बने है। जबकि भाजपा की ओर से गिरिराज सिंह पहले से ही मंत्री रहे हैं, लेकिन इस बार उनका मंत्रालय बदल दिया गया है। गिरिराज सिंह इस बार टेक्सटाइल मिनिस्टर बनाये गये हैं। जीतन राम मांझी अपनी पार्टी हम के अध्यक्ष होने के साथ ही अपनी पार्टी के एकलौते सांसद है जो एनडीए का हिस्सा भी हैं। वह गया से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं और गया से कोई सांसद पहली बार केन्द्र में मंत्री बना है।

पहली बार जीते और मंत्री भी बने

मोदी मंत्रीमंडल में चार राज्य मंत्री भी बिहार से बनाये गये हैं। इसमें मुजफ्फरपुर से पहली बार जीते डॉ राजभूषण चौधरी को भी राज्य मंत्री बनाय गया है। वह भाजपा से जीतकर आये लेकिन पहले वह वीआईपी पार्टी छोड़कर भाजपा में आये और अजय निषाद का टिकट काटकर उन्हें दिया गया। राजभूषण को जल शक्ति मंत्रालय दिया गया है। इसके अलावा नित्यानंद राय को मंत्री बनाय गया है नित्यानंद पहले से गृह राज्य मंत्री का पद संभाल रहे थे इस बार उन्हें वहीं रखा गया है। इनके अलावा दो बिहार के दो राज्यसभा सांसदों को भी मंत्री बनने का मौका मिला है जिसमें जदयू के सांसद रामनाथ ठाकुर और भाजपा के सतीश चंद्र दुबे शामिल है। रामनाथ ठाकुर को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय दिया गया है। वहीं सतीश चन्द्र दुबे को कोयला राज्य मंत्री बनाया गया है। इन लोगों के मंत्रालय से अब बिहार को कितना लाभ हो पाता है यह तो वक्त बतायेगा फिलहाल उम्मीदें तो जरूर बढ़ी हैं।

कैबिनेट मंत्री

जीतन राम मांझी- एमएसएमई मंत्री

राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह- पंचायती राज, मतस्य एवं पशुपालन मंत्री

गिरिराज सिंह- टेक्सटाइल मिनिस्टर

चिराग पासवान- फूड प्रोसेसिंग और खेल मंत्रालय

राज्य मंत्री

नित्यानंद राय- गृह राज्य मंत्री

सतीश चन्द्र दुबे- कोयला मंत्री

डा। राजभूषण चौधरी - जल शक्ति मंत्री

रामनाथ ठाकुर - कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय