पटना ब्‍यूरो। -पत्नी और साली दोनों थी प्रेगनेंट, वाइफ 2 महीने से थी मायके में

-अपने घर ले जाने की जिद पर अड़ा था दीपक, लड़ाई हुई तो उतारा मौत के घाट

-पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत, साली की हालत गंभीर

टीम पूरे मामले की जांच में लगी हुई

यहीं नहीं दोनों के बीच में सुलह को आई उसकी बड़ी साली गुडिय़ा(30) को भी इनके झगड़े का शिकार होने पड़ा और वह भी अपनी बहनोई की गोली से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बाढ के पंडारक बिहार बिगहा की है। संडे को इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। इलाके में सुबह से ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।

घरेलू झगड़े ने ली ली जान

दीपक मूल रूप से बिहारशरीफ का रहने वाला था। दीपक की शादी लक्ष्मी से तीन साल पहले हुई थी। दोनों को तीन साल का एक बेटा भी है। साथ ही लक्ष्मी आठ महीने से प्रेगनेंट भी थी। दो महीने पहले ही उसके साथ दीपक ने अपने घर मारपीट की थी जिसके बाद वह गुस्सा होकर मायके आ गई थी। बाद में उसे लेने उसका पति दीपक ससुराल पंडारक बिहार बिगहा आ गया। आसपास के लोगों की माने तो दीपक दो महीने से ससुराल में ही रह रहा था। संडे को दोनों में झगड़ा हुआ और दीपक ने उसे गोली मार दी और वह वहीं ढ़ेर हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर उसकी बड़ी बहन गुडिय़ा दौड़कर आई तो उसे भी दीपक ने गोली मार दी। लोगों ने बताया कि गुडिय़ा भी तीन महीने की प्रेगनेंट है। वह जख्मी हो गई ओर उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। इसके बाद दीपक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थन पर पति-पत्नी व लक्ष्मी के पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। अगर लक्ष्मी की बहन गुडिय़ा को भी कुछ होता है तो उसके साथ मौत का आकरा पांच तक पहुंच जायेगा। पुलिस जब घटनास्थल पर जांच को पहुंची तो वहां से तीन खोखे बरामद किये गये हैं। साथ ही पुलिस आगे की जांच में जुट गयी हैं।

कोट

घरेलू विवाद में दीपक नाम के व्यक्ति ने पत्नी ओर उसकी बड़ी बहन को गोली मारी दी है। दीपक और उसकी पत्नी की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी की बहन का इलाज हो रहा है। वह ससुराल में ही दो महीने से रह रहा था।

अपराजिता लोहान

एसडीपीओ बाढ़-1