पटना ब्‍यूरो।

वहीं रेलवे पुलिस भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एलर्ट है। बावजूद गिरोह के सदस्य स्टेशन पर लूटपाट की मंशा से मंडरा रहे हैं। रेल पुलिस ने पटना जंक्शन से ऐसे ही एक ग्रुप के चार सदस्यों को अरेस्ट किया है। अपराधी कांवडिय़ों के साथ लूटपाट की योजना बना रहे थे। इनकी योजना स्टेशन पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के सामान को उड़ाना था।

पटना साहिब स्टेशन से हुई अरेस्टिंग


पटना साहिब स्टेशन पर 20 जुलाई को जन शताब्दी एक्सप्रेस आ कर खड़ी होती है। तभी वहां पर चार की संख्या में अपराधी पहुंचते हैं। उनकी प्लानिंग उस ट्रेन में सवार होकर पटना जंक्शन तक आने की थी। इसी बीच वो अपने शिकार को निशाना बनाने वाले थे। तभी रेल पुलिस की गश्ती टीम की उनपर नजर पड़ती है। उनकी एक्टिविटी की वजह से पुलिस उनसे पूछताछ करती है। उनके पास टिकट भी था। जिसके बाद पुलिस उनको हिरासत में ले लेती है।

कमर से देशी लोडेड पिस्तौल बरामद


पुलिस जब हिरासत में लेकर उनसे सख्ती से पूछताछ करती है तब वे अपनी प्लानिंग के बारे में बताते हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों में वीर अभिमन्यु, रजनीश कुमार, संजय कुमार और गणेश यादव शामिल हैं। सभी आरोपित माधोपुर बख्तियारपुर, पटना के रहने वाले हैं। वीर अभिमन्यु के कमर से पुलिस ने लोडेड पिस्तौल भी बरामद किया है। वहीं इनके पास से लूट के चार मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

सावन को लेकर कई और ग्रुप भी हैं एक्टिव


सावन महीने में स्टेशन और ट्रेनों में अच्छी खासी भीड़ होती है। अपराधी इसी मौके का फायदा उठाना चाहते हैं। चार अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि वे सावन महीने को लेकर विशेष तौर पर एक्टिव हुए थे। उनकी कोशिश चोरी की होती थी। सफलता नहीं मिलने या फिर पकड़े जाने की स्थिति में पिस्तौल का प्रयोग करते थे। अभिमन्यु के पैकेट से एक गोली भी बरामद किया गया है।

वर्जन


सावन को लेकर पुलिस विशेष तौरपर सर्तक हो गई है। हमने कई टीमें बनाई है। जो अपराधियों के अपराध पूर्व गिरफ्तारी की कार्रवाई को सुनिश्चित करेगी।
अमृतेंदु शेखर ठाकुर
पटना रेल एसपी