पटना ब्‍यूरो। वह भी रोते हुए खुद को एक बाथरूम में बंद बताया और अपने कुछ लोगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ये लाग मझे मार डालेंगे, मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर बता रहा हूं। साथ ही उसने अपनी मां को फोन पर यह भी हिदायत दी की यह बात अभी पापा को मत बताना। यह सोचकर मां भी चुप हो गई और अगले दिन सुबह यानी रविवार को उसके पिता राजेश कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी। फिर क्या था वह मामले की गंभीरता को भांपते हुए दानापुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए मामला दर्ज करवा दिया। वैसे पुलिस की माने तो मामला गेमिंग से जुड़ा हो सकता है।

गेम खेलने वालों से दोस्ती


आशु सीवान के एक इंस्टीच्यूट से बी फार्मा कर रहा है। 20 जून को उसका जन्मदिन था और अगले दिन 21 को वह अपने इस्टीच्यूट के लिए निकला। वह उसके अगले दिन लौट भी रहा था। उसकी लास्ट बात घरवालों से हाजीपुर तक हुई थी उसके बाद उसका कोई टे्रस नहीं था। हालांकि पुलिस को सूचना मिलने के बाद पड़ताल हुई तो उसके फोन का लोकेशन दानापुर थाना के अपोजिट विनायक नेत्रालय के पास मिला। तब रात के 11 बज रहे थे। हांलाकि उसके बाद फोन बंद आ रहा था लेकिन डेढ़ बजे रात में एक बार और खुला था। पुलिस जांच में लगी है। लेकिन उसका कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पायी है।

दो लड़कों से हो रही पूछताछ


आशु के घरवालों की निशानदेही के बाद पुलिस ने दो लड़कों से पूछताछ की है। इसमें एक का नाम विक्की है जबकि दूसरे का नाम शिवम है। इन लोगों से आशु की पहले से दोस्ती थी। विक्की तो उसके साथ 12वीं में सगुना मोड़ स्थित एक केमिस्ट्री की कोचिंग संस्था में पढ़ाई भी करता था। वैसे इस संबध में आशु के पिता राजेश ने बताया कि उनके बेटा के अकाउंट में पैसा भी नहीं है। और अगर वह गेम खेलता भी होगा तो हमलोगों को इसकी जानकारी नहीं। राजेश ने बताया कि उन्हें यह भी जानकारी मिली है विक्की के अकाउंट में एक करोड़ रुपये भी हैं। जबकि उनके बेटे के अकाउंट में रुपये भी नहीं हैं। घटना के संबंध में एसडीपीओ दानापुर ने बताया कि लड़के की गुमशुदगी का मामला आया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामला गेमिंग से संबंधित लगता है। घरवालों के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।



भाजपा नेता के बेटा मे जोड़

एसडीपीओ दानापुर का कहना है कि आशु सिंह गेम और लॉटरी में रुपये लगाता था और उसने किसी ने पांच लाख रुपये उधार भी लिये थे जिसके लिए एग्रीमेंट भी साइन किया था। उसकी मां से भी लगातार बात हुई है। दो लड़कों से पूछताछ हो रही है और संदिग्ध परिजनों से भी जानकारी ली जायेगी।