पटना ब्‍यूरो। जूरन छपरा स्थित आसव हॉस्पिटल कैंपस में निंती कार्डियक केयर का ओपीडी और कैथ लैब अब चालू हो गया है। यहां आधुनिक तकनीक और जांच की सभी सुविधाओं के साथ मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीज पूर्वी चंपारण के अरेराज का रहने वाला था। उसे छाती में दर्द की शिकायत थी। यह एंजियोग्राफी वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ। ओमप्रकाश नारायण आर्य ने किया।
अस्पताल समूह के डायरेक्टर राज सहगल ने बताया कि निंती कार्डियक केयर में सभी प्रकार के हृदय रोगों का इलाज, एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है।