पटना ब्‍यूरो। अगर आपको लाल किले के तर्ज पर बने पंडाल में देवी दुर्गा का दर्शन करना हो तो आपको पटना के अटल पथ स्थित नवयुवक दुर्गा पूजा समिति इन्द्रपुरी अटल पथ दुर्गा पूजा के पंडाल पहुंचना होगा। देश की राजधानी दिल्ली की मशहूर और भारत गौरव के प्रतीक लाल किला के तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के मधुपुरी से पिछले एक माह से 40 कारीगर पंडाल निर्माण के लिए लगे हैं। समिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि इस बार मूर्ति निर्माण की जिम्मेवारी पटना के प्रमोद पंडित व लोकल इंजीनियर को लाइटिंग के लिए हायर किया गया है। उन्होंने बताया कि तकरीबन 500 मीटर में लाइटिंग की जाएगी। पढि़ए पुरी रिपोर्ट

पंडाल निर्माण में 2.5 लाख खर्च
समिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि समिति की ओर से हर वर्ष कुछ यूनिक हो इसको ध्यान में रखते हुए पंडाल का निर्माण कराया जाता है। इस वर्ष पंडाल का थीम दिल्ली के लाल किले के ऊपर रखा गया है। इस वर्ष पंडाल निर्माण में तकरीबन 2.5 लाख रुपए खर्च किए किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि 40 कारीगरों की टीम प्रतिदिन 14 घंटे पंडाल निर्माण में लगे हैं। लगभग 2.5 लाख की बजट से इस पंडाल में बांस, लकड़ी के बीट, थर्मोकोल और रंग से इसे आकर्षक और यूनिक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंडाल के हिसाब से देवी दुर्गा के मूर्ति का निर्माण मूर्तिकार कर रहे हैं।

-7वें दिन खुलेगा माता का पट
समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि के दूसरे दिन पंडाल निर्माण का अंतिम रूप देने की तैयारी समिति की ओर से चल रही है। जबकि पूजा के सातवें दिन माता के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी भक्तों की भारी भीड़ उमरने का अनुमान हैं।

50 फीट ऊंचा होगा पंडाल
समिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि पंडाल की ऊंचाई तकरीबन 50 फीट व चौड़ाई 40 फीट होगी। उन्होंने बताया कि पंडाल निर्माण में रंगों का बेहद ही खास ख्याल रखा गया है। लाल किला जिस रंग में हैं, उसी कलर में इसका निर्माण किया जा रहा है।

-लगेगा महाभोग
समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि में माता के महाभोग का बहुत महत्व है। महाभोग को खाने के लिए पटना सहित आसपास के श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। साथ ही जिनका मन्नत रहता है वे विशेष रूप से भोग ग्रहण करने के लिए आते हैं। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए सप्तमी, अष्टमी व नवमी के दिन महाभोग वितरित किए जाएंगे।

पंडाल एक नजर में
-पंडाल की ऊंचाई 50 फीट व चौड़ाई 40 फीट
-पश्चिम बंगाल के मधुपुर से से आए कारीगर कर रहे हैं पंडाल निर्माण कार्य
लाइटिंग व मूर्ति निर्माण की जिम्मेवारी कारीगरों को दी गई है।
- तकरीबन 2.5 लाख पंडाल निर्माण व पूजा में 10 लाख रुपए होंगे खर्च
- 40 कारीगरों की टीम प्रति दिन 14 घंटे कर रही काम


हर बार पंडाल का अलग थीम होता है। इस बार देश की राजधानी दिल्ली की लाल किला के तर्ज पर पंडाल निर्माण कराया जा रहा है। सप्तमी, अष्टमी व नवमी को महाभोग का वितरित किए जाएंगे।
- संतोष यादव, अध्यक्ष, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति


- पूजा के दौरान आग लगने या कोई इमरजेंसी होने पर इन नंबरों पर करें कॉल
- पुलिस सहायता के लिए 100
- फायर बिग्रेड 101
-एंबुलेंस की जरूरत है या फायर ब्रिगेड की पुलिस से शिकायत करनी हो तो 112 पर कॉल करें