पटना (ब्यूरो)। राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में कटिहार ने 3 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर कायम है। जबकि सारण 2 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालक/बालिका अंडर-14/17/19 बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में मंगलवार को बालक 19 वर्ष के 60-64 कि0ग्रा0 भार वर्ग में कटिहार के अभिषेक सिंह ने शेखपुरा के प्रिंस कुमार को हराकर पहला स्वर्ण पदक जीता। इसी आयु वर्ग के 64-69 कि0ग्रा0 भार वर्ग में कटिहार के रजनीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के अभिषेक तिवारी को तथा 52-56 कि0ग्रा0 भार वर्ग में मुंगेर के पियुष कुमार ने पटना के सिगम कुमार को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

बालिका 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के -42 कि0ग्रा0 भार वर्ग में सारण की मुस्कान कुमारी ने भेाजपुर के खुश्बु कुमारी को, 44-46 कि0ग्रा0 भार वर्ग में पटना की सिमरन नाज ने भोजपुर की अंजु कुमारी तथा 54-57 कि0ग्रा0 भार वर्ग में सारण की सौन्दर्य कुमारी ने रोहतास की सोनम कुमारी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

श्री ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना-सह-आयोजन सचिव ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह होगा, जिसमें विभिन्न आयु एवं भार वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्राॅफी प्रदान किया जायेगा।

मंगलवार को संपन्न हुए विभिन्न भार वर्गों के सेमी फाईनल मुकाबले के परिणाम इस प्रकार हैं:-

बालिका अंडर-17 (सेमी फाईनल)

भार वर्ग: -42 कि0ग्रा0

खुश्बु (भोजपुर) ने आफरीन खानम (दरभंगा) को हराया।

भार वर्ग: 42-44 कि0ग्रा0

अकांक्षा कुमारी (पटना) ने अनिशा (कटिहार) को हराया।

भार वर्ग: 44-46 कि0ग्रा0

अंजु कुमारी (भोजपुर) ने तोशी कुमारी (भागलपुर) को हराया।

भार वर्ग: 46-48 कि0ग्रा0

सिमरन नाज (पटना) ने प्रियंका कुमारी (शेखपुरा) को हराया।

भार वर्ग: 48-50 कि0ग्रा0

नित्या पाण्डे (औरंगाबाद) ने तान्या कुमारी (शेखपुरा) को हराया।

सलोनी शर्मा (रोहतास) ने सोनाक्ष्ज्ञी संगम (भागलपुर) को हराया।

भार वर्ग: 52-54 कि0ग्रा0

आरती कुमारी (कटिहार) ने समीक्षा शिवानी (सारण) को हराया।

भार वर्ग: 54-57 कि0ग्रा0

सोनम कुमारी (रोहतास) ने कहकशां नाज (पटना) को हराया।

बालक अंडर-17

भार वर्ग: 32-34 कि0ग्रा0

रोहन यादव (कटिहार) ने मो0 सैजान (भागलपुर) को हराया।

भार वर्ग: 34-36 कि0ग्रा0

गोपेश कुमार (रोहतास) ने मानव कुमार (मुंगेर) को हराया।

विरू कुमार (भोजपुर) ने आदेश राज (नवादा) को हराया।

भार वर्ग: 36-38 कि0ग्रा0

रोहन सिंह (सारण) ने अंश जयसवाल (पूर्वी चम्पारण) को हराया।

गौरव कुमार (भोजपुर) ने गौतम कुमार (रोहतास) को हराया।

भार वर्ग: 38-40 कि0ग्रा0

आर्यन कुमार (शेखपुरा) ने अंकित कुमार (कटिहार) को हराया।

धीरज कुमार (सारण) ने रौशन कुमार (नवादा) को हराया।

भार वर्ग: 40-42 कि0ग्रा0

मो0 वसीम (सारण) ने निशांत कुमार (पटना) को हराया।

रोहित कुमार (नवादा) ने आर्यन राज (शेखपुरा) को हराया।

भार वर्ग: 42-44 कि0ग्रा0

सौरभ कुमार (शेखपुरा) ने अंकित कुमार (नवादा) को हराया।

अभिनव (रोहतास) ने गोलु (भोजपुर) को हराया।

भार वर्ग: 44-46 कि0ग्रा0

ऋतिक कुमार (मुंगेर) ने आयुष (रोहतास) को हराया।

नितेश (सारण) ने मन्नु (पूर्वी चम्पारण) को हराया।