पटना ब्‍यूरो। पटना जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 का शानदार आगाज सोमवार को स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में हुआ। धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की बैण्ड की धुन पर लगभग 7,000 बालक/बालिका प्रतिभागियों के आकर्षक मार्च पास्ट के साथ हुआ। खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2024-25 के अन्तर्गत जिला प्रशासन, पटना द्वारा पांच दिवसीय पटना जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन डाॅ। चन्द्रशेखर सिंह जिला पदाधिकारी, पटना ने प्रतियोगिता का ध्वजारोहण एवं गुब्बारा उड़ाकर किया।

उन्होंने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को खेल की महत्ता बताते हुए कहा कि हार-जीत की चिंता को छोड़कर खेलों में खेल भावना के साथ भाग लेने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं और आप ही में से कल कोई एशियाड एवं ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है, इसलिए पूरी मेहनत करें। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना ने प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई की। सभी अतिथियों का स्वागत ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी ने किया। प्रतिभागियों को खो-खो की राष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा कुमारी ने खेलों में नियमों का पालन करने एवं खेल भावना से भाग लेने की शपथ दिलायी।

सोमवार को संपन्न हुए विभिन्न खेलों के परिणाम इस प्रकार हैं:-

बास्केटबाॅल

बालिका अंडर-19 का खिताब नोट्रेडेम एकेडमी ने लोयला हाई स्कूल को 27-9 से हराकर ट्राफी अपने नाम किया।

खो-खो

बालिका अंडर-14 के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में माउण्ट लिट्रा जी स्कूल, बाढ़ ने माउण्ट लिट्रा जी स्कूल, दानापुर को 3 अंकों से तथा दूसरे सेमी फाइनल में महिला चरखा समिति मध्य विद्यालय, पटना सिटी ने शिवम काॅन्वेंट को 9 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनायी।

भारोत्तोलन

बालिका अंडर-17 (64 किलो भार वर्ग)

1. जनक नन्दिनी

2. सलोनी

बालिका अंडर-17 (40 किलो भार वर्ग)

1. मंचना कुमारी

2. खुशी कुमारी

बालिका अंडर-17 (45 किलो भार वर्ग)

1. खुशी कुमारी

2. आयुशी कुमारी

बालिका अंडर-17 (59 किलो भार वर्ग)

1. मुनमुन कुमारी

2. पुनपुन कुमारी

योग

बालक अंडर-14

1. सक्षम कुमार

2. अक्षित शौर्या

3. दीपक कुमार

बालक अंडर-17

1. नीतीश कुमार

2. नन्दन राज

3. रवि कुमार

बालिका अंडर-14

1. अश्विनी कुमारी

2. सोनम राज

3. प्रिया कुमारी

एथलेटिक्स

बालक अंडर-14 (100 मीटर)

1. गुलशन कुमार

2. मिथिलेश कुमार

3. रकिबुद्दीन

बालक अंडर-17 (100 मीटर)

1. अयुराज कुमार गोंड

2. अगस्त किशोर

3. आर्यन आनन्द

बालक अंडर-19 (100 मीटर)

1. मनीष जयसवाल

2. अभिनव सिंह

3. प्रिंस कुमार

बालिका अंडर-14 (100 मीटर)

1. स्तुति कुमारी

2. सान्या कुमारी

3. अदिती सिंह

बालिका अंडर-17 (100 मीटर)

1. अनन्या श्री

2. रोशेल रंजीत

3. तनिषा सिंह

बालिका अंडर-19 (100 मीटर)

1. उम्मे हबीबा

2. राज नन्दिनी

3. चंचल कुमारी

बालिका अंडर-14 (शाॅटपुट)

1. लक्की कुमारी

2. श्रेस्तीका विश्वास

3. आँचल कुशवाहा

बालिका अंडर-17 (शाॅटपुट)

1. अनन्या प्रताप

2. सुष्टि कुमारी

3. श्रेष्ठि कुमारी

बालिका अंडर-19 (शाॅटपुट)

1. सिमरन कुमारी

2. उन्नति जैन

3. ऋतिका राज

बालक अंडर-14 (शाॅटपुट)

1. अर्पित राज

2. गोलु कुमार यादव

3. अमृत कुमार

बालक अंडर-17 (शाॅटपुट)

1. सौम्य प्रताप सिंह

2. बादल कुमार

3. अनुपम सौरभ

बालक अंडर-19 (शाॅटपुट)

1. काशंबीर कुमार

2. आर्यन कुमार

3. साहिल कुमार

बालिका अंडर-14 (600 मीटर)

1. सोनाक्षी कुमारी

2. नन्दिनी कुमारी

3. अर्चिता कुमारी

बालक अंडर-14 (600 मीटर)

1. सुरज कुमार

2. गोलु कुमार यादव

3. मिथिलेश कुमार

बालिका अंडर-17 (800 मीटर)

1. लक्ष्मी कुमारी

2. बबली कुमारी

3. स्नेहा कुमारी

बालिका अंडर-19 (800 मीटर)

1. प्राची कुमारी

2. निक्की कुमारी

3. सृष्टि गुप्ता

बालक अंडर-17 (800 मीटर)

1. किस्टन कुमार

2. सौरभ कुमार

3. तेजस कुमार

बालक अंडर-19 (800 मीटर)

1. रवि राज

2. रितेश रवि

3. मोहित कुमार