पटना ब्‍यूरो। टर्निंग प्वाइंट स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने माता के विभिन्न रूपों में आकर समाज को सत्य का मैसेज दिया। निर्देशक उमेश सिंह ने पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि हमेशा सत्य राह पर चलते रहिए और अपने कर्म को करते रहिए। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित कभी नहीं हो सकता। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई के जीत को दिखाता है। इस अवसर पर सतिमा सिंह, भूपेंद्र सिंह, मोना, सपना, किरण सिंह, अर्चना सिंह व रिंकी सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।