कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Bigg Boss 18 Exclusive House: बिग बॅास के घर के अंदर की पहली वीडियो आई सामने, बिग बॉस के मेकर्स ने दिखाई घर के अंदर की पहली झलक। बस एक दिन और फिर टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस 18 आन एयर हो जाएगा। कल 06 अक्टूबर से सलमान खान का शो नए नए गॅासिप्स लेकर आएगा। इस बीच घर के अंदर की पहली वीडियो भी सामने आ गई है। इस बार घर को इतने बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है कि आपके होश उड़ जाएंगे। घर के अंदर सबसे बड़ा चेंज जेल को लेकर किया है। इस बार जेल को बेहद अलग अंदाज और खास जगह पर बनाया गया है।
View this post on Instagram
इस बार शो का थीम है टाइम का तांडव
कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से घर का पहला वीडियो शेयर किया है। इस बार शो की थीम है टाइम का तांडव और बिग बॉस 18 के घर को इस थीम के जैसा ही बनाया गया है। घर का डिजाइन देखकर आपको पुराने टाइम की गुफाएं और कहानियां याद आएंगी। वहीं, घर में आज के टाइम की फैसिलिटी भी दी जाएंगी। हालांकि, इस बार घर के अंदर एक भी घड़ी नहीं लगाई गई हैं। वीडियो में किसी किले जैसा गार्डन एरिया दिखाया गया है। वहीं, इस बार, पूल एरिया भी बहुत अलग बनाया गया है।
View this post on Instagram