कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Basant Panchami 2022 : हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व है। इसे सरस्वती पूजा के रूप में भी जाना जाता है। बसंत पंचमी इस साल शनिवार 5 फरवरी को मनाई जाएगी। देवी सरस्वती हमें ज्ञान देती हैं। यह त्योहार माघ महीने के पांचवें दिन मनाया जाता है, जो बसंत के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है। दृक पंचांग के मुताबिक पंचमी तिथि 5 फरवरी, 2022 को सुबह 03:47 बजे से प्रारंभ होकर 6 फरवरी, 2022 को सुबह 03:46 बजे समाप्त होगी। वहीं बसंत पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 07:07 से दोपहर 12:35 तक है।

नए व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ है बसंत पंचमी
बसंत पंचमी के दिन लोग देवी सरस्वती की कृपा और मोक्ष पाने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं। कुछ भक्त एक दिन का उपवास भी रखते हैं। इसके अलावा कुछ भी नया शुरू करने, शादी करने या गृह प्रवेश करने के लिए भी इस दिन को शुभ माना जाता है। बसंत पंचमी होली के आगमन की भी घोषणा करती है जो चालीस दिन बाद होती है। बसंत पंचमी भारत में बसंत का पहला दिन भी है, जब सरसों के फूल खिलते हैं। पीला रंग त्योहार के साथ जुड़ा हुआ है। इस दिन लोग पीले रंग के कपड़े आदि पहनते हैं और ऐसा खाना भी खाते हैं जिसका रंग पीला हो।