कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। August 2023 Vrat And Festivals : अगस्त के महीने में सावन होने से कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने 19 अगस्त दिन शनिवार को हरियाली तीज व्रत पूजन व 21 अगस्त दिन सोमवार को नाग पंचमी का त्योहार पड़ रहा है। इसके अलावा महीने के आखिरी में 30 अगस्त दिन बुधवार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व है। ये सभी व्रत त्योहार काफी धूमधाम से मनाए जाते हैं। आइए जानें अगस्त महीने के अन्य व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट...

1 अगस्त 2023 (मंगलवार) : श्रावण अधिकमाह पूर्णिमा व्रत, मंगला गौरी व्रत

2 अगस्त 2023 (बुधवार) : पंचक शुरू

4 अगस्त 2023 (शुक्रवार) : संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत

7 अगस्त 2023, (सोमवार) : सावन सोमवार

8 अगस्त 2023, (मंगलवार) : मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी

10 अगस्त 2023 (गुरुवार) : रोहिणी व्रत

12 अगस्त 2023 (शनिवार) : परम एकादशी / पुरुषोत्तम एकादशी

13 अगस्त 2023 (रविवार) : प्रदोष व्रत

14 अगस्त 2023 (सोमवार) : मासिक शिवरात्रि, सावन सोमवार

15 अगस्त 2023, (मंगलवार): मंगला गौरी व्रत

16 अगस्त 2023 (बुधवार) : श्रावण माह की अमावस्या

17 अगस्त 2023 (गुरुवार) : सिंह संक्रांति

19 अगस्त 2023 (शनिवार) : हरियाली तीज

20 अगस्त 2023 (रविवार) : विनायक गणेश चतुर्थी व्रत

21 अगस्त 2023 (सोमवार) : नाग पंचमी

23 अगस्त 2023 (बुधवार) : तुलसीदास जयंती

25 अगस्त 2023 (शुक्रवार) : वरलक्ष्मी व्रत

27 अगस्त 2023 (रविवार) : श्रावण पुत्रदा एकादशी

28 अगस्त 2023 (सोमवार) : प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

30 अगस्त 2023, (बुधवार) : रक्षा बंधन

31 अगस्त 2023 (गुरुवार) : श्रावण पूर्णिमा अथवा नारली पूर्णिमा व्रत