कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Arjun Kapoor Crush: मलाइका नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस ही है अर्जुन कपूर का क्रश। जी हां, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशन लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। कुछ टाइम पहले ही खबर आई थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि मलाइका अरोड़ा के पिता की लास्ट राइट्स में अर्जुन मलाइका को सहारा देते नजर आए थे। अर्जुन कपूर ने कई सालों तक मलाइका अरोड़ा को डेट किया है। कहा तो ये भी जाता है कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक अर्जुन कपूर की वजह से ही हुआ था।

View this post on Instagram

A post shared by inextlive (@inextlive)

अनुष्का शर्मा पर था क्रश
वैसे आपको ये जानकर काफी शॅाक लगेगा कि, मलाइका अरोड़ा को डेट करने से पहले अर्जुन कपूर का किसी और एक्ट्रेस पर दिल आ चुका था। इस बात का खुलासा खुद अर्जुन ने सेलेब्ट्री चैट शो कॉफी विद करण में किया। अर्जुन ने बताया कि, उन्हें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर क्रश था। इसके बाद करण जौहर ने बताया कि फिल्म ए दिल है मुश्किल के सेट पर ये बात जानकर अनुष्का शर्मा को सदमा लग गया था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk