कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Riddhima Kapoor: रणबीर कपूर की बहन और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी इस वक्त "फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स" के तीसरे सीजन में नजर आ रही हैं। वैसे रिद्धिमा एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं, लेकिन उन्होंने रिसेंटली इस शो से स्क्रीन पर डेब्यू किया है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी ननद रिद्धिमा को फैमिली में सबसे बड़ी गॉसिप क्वीन बता रही हैं। उन्होंने रिद्धिमा को चिढ़ाते हुए कहा कि, "उन्हें इंडस्ट्री के बड़े से बड़े सीक्रेट पता होते हैं, जो वाकई सच निकलते हैं।"

View this post on Instagram

A post shared by inextlive (@inextlive)

"वो मेरी ननद नहीं बहन हैं"
इसके बाद आलिया बोलती हैं कि, "अगर दुनिया में कोई है, जो सारी न्यूज जानता है, तो वो रिद्धिमा हैं। वो ईजली बड़े-बड़े गॉसिप्स के बम गिराती हैं। उनका ट्रैक रिकॉर्ड एकदम कमाल का है। उन्हें रणबीर से भी ज्यादा गॅासिप्स पता रहती हैं।" आलिया ने आगे रिद्धिमा की तारीफ की और कहा कि वो मेरी ननद नहीं बहन हैं, साथ ही वो राहा की फेवरेट बुआ हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk