कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Ajmer 92 Trailer Release: इन दिनों बॉलीवुड से एक से बढ़कर एक फिल्में आ रही ही। इससे भी ज्यादा इन दिनों कंट्रोवर्सी से घिरी फिल्में आ रही हैं। 'द कशमीर फाइल्स', 'द केरला स्टोरी', '72 हूरें' के बाद अब फिल्म 'अजमेर 92' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का फैंस को काफी बेसब्री से वेट था। बता दें कि ये फिल्म रियल इंसिडेंट्स से इंस्पायर्ड बताई जा रही। सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और देखते ही देखते ये वायरल हो गया। इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया कि अजमेर में कैसे लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार होता रहा और किसी को कुछ पता भी नही चला। यही नही पुलिस को इस बात की जरा सी भी भनक नही थी।

ये है फिल्म की कहानी
ट्रेलर में दिखाया गया कि साल 1992 में अजमेर में क्या हुआ। किस तरह से जबरदस्ती लड़कियों की अश्लील तस्वीरें खींची जाती। फिर उन्हें व्लैकमेल करके उनके साथ दुश्कर्म किया जाता था। ये कहानी एक दो की नही बल्कि 250 लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म की है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर को देखकर हर किसी की बोलती बंद हो गई है। बता दें कि ये फिल्म 21 जुलाई 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी। टीजर रिलीज के बाद से इस पर काफी बवाल मचा हुआ था पर अब ट्रेलर और फिल्म रिलीज के बाद की प्रतिक्रिया आनी बाकी है। बात करें फिल्म की स्टारकास्ट की तो इसमें करण वर्मा, राजेश शर्मा, अल्का अमीन, मनोज जोशी, शालिनी कपूर के अलावा जरीना वहाब अपनी रियलिस्टिक आदाकारी दिखाएंगे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk