कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Aadar Jain Proposes Girlfriend Alekha Advani: तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद करीना कपूर के भाई आदर जैन ने गर्लफ्रेंड अलेखा को किया शादी के लिए प्रपोज, समंदर किनारे पहनाई इंगेजमेंट रिंग। जी हां, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और करीना कपूर के कजिन भाई आदर जैन अचानक सुर्खियों में छा गए हैं। आदर जैन एक टाइम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे। दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। जिसके बाद लास्ट ईयर दिवाली के मौके पर आदर ने अलेखा आडवाणी के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था।

View this post on Instagram

A post shared by inextlive (@inextlive)

समंदर किनारे पहनाई इंगेजमेंट रिंग
एक साल से भी कम वक्त तक डेट करने के बाद अब आदर ने अलेखा संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। आदर ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा को बीच साइड पर काफी रोमांटिक अंदाज में शादी के लिए प्रपोज किया है। दोनों की फोटोज इंटरनेट पर भी जमकर वायरल हो रही हैं। साथ ही इन फोटो को पोस्ट करते हुए आदर ने कैप्शन में लिखा कि, "मेरी पहली क्रश, मेरी बेस्ट फ्रेंड और अब मेरी फॉरएवर।" आदर की इस पोस्ट पर उनकी कजिन रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अंशुला कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज कपल को बधाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aadar Jain (@aadarjain)

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk