पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिषाचार्य)। आज के दिन जन्म लेने वाले लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के धनी होते हैं। उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है। ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं। इस साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा।

मेष राशि - (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज के दिन आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति नरम-गरम बनी रहेगी। आपकी अपने प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। आपका व्यापार भी प्रभावित रहेगा। इसलिए अभी निवेश रोककर रखें। क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज के दिन आप सिर दर्द व नेत्र पीड़ा से परेशान रहेंगे। आपको कोई अज्ञात भय सताएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन किसी नए व्यापार की शुरुआत ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। आपका लंबे समय से रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपको अपने प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। क्या न करें- आज के दिन किसी तरह का कोई निवेश ना करें।
Born today : Sanjay Leela Bhansali, Indian film director

कर्क राशि - (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य की स्थिति नरम-गरम बनी रहेगी। प्रेम में कलह होने की सम्भावना है। आप अपनी संतान की सेहत पर खास ध्यान दें। आपका व्यापार थोड़ा प्रभावित रहेगा। क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा। जिससे आपका घरेलू सुख भी बाधित रहेगा। घर में कलह होने की संभावना है। आपकी अपने प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। आपके व्यापार की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज के दिन मां के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज के दिन आपको चोट चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आपके व्यापार में शुभता बनी रहेगी। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन अपनी चंचलता पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि - (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपकी अपने प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी रहेगी। आपका व्यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति भी मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज के दिन किसी से भी कठोर भाषा का प्रयोग ना करें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु) : आज के दिन आपका व्यापार रुक-रुक कर चलेगा। आपकी अपने प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। आपको यात्रा के दौरान कष्ट हो सकता है। आपके स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी नरम-गरम बनी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।
धनु राशि - (Sagittarius) - (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आपको आपका कोई कल्पनीक भय सताएगा। खर्च की अधिकता होगी। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें-आज के दिन मानसिक दबाव में आकर कोई निर्णय ना लें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन आपके भूमि भवन और वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है और घरेलू सुख बाधित रहेगा। जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में आपको लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम में कलह हो सकता है। क्या न करें- आज के दिन कोर्ट-कचहरी के चक्कर में ना उलझें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन आप मुख रोग से परेशान रहेंगे। प्रेम में कलह होने की सम्भावना है। संतान की सेहत पर खास ध्यान दें। आपका व्यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा। क्या न करें- आज के दिन जुआ सट्टा और लॉटरी में पैसे ना लगाएं।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk