पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिषाचार्य)। आज के दिन पैदा हुए लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। वह हर काम सोच समझकर करते हैं। उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है। ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना ठीक-ठाक व्यतीत होगा।
मेष राशि - (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज के दिन आपकी अपने प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। आपकी व्यवसायिक सफलता के योग बनेंगे। आप खुद में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। क्या न करें- आज के दिन आज गृह कलह की शुरूआत ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) : आज के दिन आपकी आय के नवीन मार्ग बनेंगे। लंबे समय से आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आप व्यवसाय में तरक्की करेंगे। जिससे आपके घर में धनागमन होगा और आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपको अपने प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्राण रखें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) : आज के दिन आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका व्यापार रुक-रुक कर चलेगा। आपकी अपने प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। क्या न करें- आज के दिन नए व्यापार की शुरुआत ना करें।
Born today : Karan Singh Grover, Indian actor


कर्क राशि - (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :
आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन अपनी चंचलता को नियंत्रण में रखें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) : आज के दिन आपको चोट चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य नरम गरम बना रहेगा। आपकी अपने प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) : आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आप रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा क्या न करें- आज के दिन सरकारी तंत्र से ना उलझें।
तुला राशि - (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आपको गुढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। क्या न करें- आज के दिन संतान की सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। आपके व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन आप किसी तरह का कोई निवेश ना करें।
धनु राशि - (Sagittarius) - (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपके धन की आवक बढ़ेगी। आपके स्वास्थ्य की स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। आपको अपने प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन कुटुम्बों से कलह की शुरुआत ना करें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। आपको जीवन में जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता आपको आसानी से हो जाएगी। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति में पहले से सुधार होगा। क्या न करें- आज के दिन किसी भी बात की अति ना करें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। प्रेम में कलह होने की सम्भावना है। आपकी अपनी संतान से दूरी बनी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लापरवाही ना बरतें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपका समाजिक और आर्थिक कद बढ़ेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk