पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। Aaj Ka Rashifal 18 October 2024 in Hindi – Dainik Rashifal: आज के दिन जन्मे लोग स्वभाव से विस्फोटक होते हैं। इनकी जिदंगी में चीजें अचानक से होंगी। इनके शत्रु भी होते हैं। इस साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। इसलिए इन महीनों में खुद का खास ख्याल रखें।

मेष राशि - (Aries)- (Mar 21 - Apr 20): जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा। क्या न करें - आज किसी से कलह की शुरुआत ना करें।

वृष राशि - (Taurus)- (Apr 21- May 21): नाक कान गले की परेशानी हो सकती है परन्तु स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यापार अच्छा रहेगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा। क्या न करें - आज सरकारी तंत्र से ना उलझें।

मिथुन राशि - (Gemini)- (May 22 - Jun 21): विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा, रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा। क्या न करें - आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।

कर्क राशि - (Cancer)- (Jun 22 - Jul 22): भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा, व्यवसाय में तरक्की करेंगे। क्या न करें - आज गृह कलह की शुरुआत ना करें।

Born today: Jyothika, Actress

सिंह राशि - (Leo)- (Jul 23 - Aug 22): व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी, रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे, प्रेम एवं संतान का साथ होगा, स्वास्थ्य नरम गरम बना रहेगा। क्या न करें - आज मानसिक दबाव में कोई निर्णय ना लें।

कन्या राशि - (Virgo)- (Aug 23 - Sep 23) : धन की आवक बढ़ेगी, कुटम्बों में वृद्धि होगा, व्यापार अच्छा रहेगा, यात्रा का योग बनेगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा। क्या न करें - आज स्वास्थ में लापरवाही ना बरतें।

तुला राशि - (Libra)- (Sep 24 - Oct 23): आप सितारों की तरह चमकेंगे, जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी, प्रेम एवं संतान का साथ होगा, व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें - आज चंचलता में अनियंत्रित ना हों।

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (Oct 24 - Nov 22) : खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा, अज्ञात भय सताएगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्या न करें - आज किसी तरह का निवेश ना करें।

धनु राशि - (Sagittarius) - (Nov 23 - Dec 21): नाक, कान, गले की परेशानी सम्भव है, प्रेम एवं संतान से दूरी रहेगी, व्यापार ठीक रहेगा, शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज किसी को रुपये-पैसे उधार ना दें।

मकर राशि - (Capricorn)- (Dec 22 - Jan 20): व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी, उच्चाधिकारियों का साथ होगा, स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, प्रेम एवं संतान का साथ होगा। क्या न करें - आज कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना उलझें।

कुंभ राशि - (Aquarius)- (Jan 21 - Feb 20) : शत्रु परास्त होंगे, शब्द साधक बने रहेंगे, धन की आवक बढ़ेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ होगा। क्या न करें - आज मान सम्मान से समझौता ना करें।

मीन राशि - (Pisces)- (Feb 21 - Mar 20): स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, व्यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा, प्रेम में कलह की सम्भावना है, संतान की सेहत पर विशेष ध्यान दें। क्या न करें - आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk